झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

1 मई को कार्यक्रम आयोजित करने के लिये झारखंड प्रदेश इंटक की बैठक तार कंपनी यूनियन कार्यलय में आयोजित की गई

जमशेदपुर- तार कंपनी यूनियन, टाटा मोटर्स यूनियन, टिनप्लेट यूनियन जेम्को यूनियन, टाटा कमिंस यूनियन टाटा ब्लूस्कोप यूनियन, टी आर एफ यूनियन, टाटा पावर यूनियन नोवोको सीमेंट यूनियन,टी एस पी डी एल यूनियन, यूरेनियम कारपोरेशन लेबर यूनियन ,होटल एंड रेस्टोरेंट यूनियन,टाटा पिग्मेंट,टायो लेबर यूनियन सहित जमशेदपुर एवं आदित्यपुर के कई यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री बैठक में उपस्थित थे
1 मई को कार्यक्रम आयोजित करने के लिये झारखंड प्रदेश इंटक की बैठक तार कंपनी यूनियन कार्यलय में आयोजित की गई
झारखंड प्रदेश इंटक की बैठक अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में तार कंपनी यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिये विचार विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महिला इंटक अध्यक्ष देविका सिंह प्रदेश इंटक के महामंत्री महेंद्र मिश्रा,कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह प्रवक्ता जम्मी भास्कर, तार कंपनी अध्यक्ष श्रीकांत सिंह,महामंत्री बिनोद राय, हरेंद्र प्रताप सिंह, रामाश्रय प्रसाद, संजीव श्रीवास्तव, विजय कुमार राजेश सिंह सहित कई ने अपने विचार रखे। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा की 1 मई मजदूरों के लिए ऐतिहासिक दिन है जमशेदपुर शहर में मजदूर आंदोलन से कई बड़े मजदूर नेताओ के संघर्ष एवं आंदोलन से चर्चित रहा है जमशेदपुर के सभी कंपनियों के यूनियन को एक साथ मिलकर 1 मई को रैली एवं आमसभा के कार्यक्रम आयोजित कर मजदूर हित में महापुरुषों के त्याग एवं संघर्ष को जीवित रखना है लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण हमें जिला प्रशासन से कार्यक्रम आयोजित करने के लिये अनुमति लेनी पड़ेगी कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सभी मजदूर यूनियन को इसकी जानकारी दी जायेगी। जिसके लिये प्रदेश इंटक का प्रतिनिधिमंडल कल अनुमंडलाधिकारी से मुलाकात करेगी बैठक में राष्ट्रीय महिला इंटक अध्यक्षा देविका सिंह, इंटक नेता हरेंद्र प्रताप सिंह,रामाश्रय प्रसाद, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते,टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन महामंत्री आर के सिंह, प्रदेश महामंत्री महेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष बिनोद राय परविंदर सिंह, प्रदेश इंटक प्रवक्ता जम्मी भास्कर,श्रीकांत सिंह पंकज सिंह,मनोज कुमार सिंह,उषा सिंह,पिंटू श्रीवास्तव, अमित सरकार संजय कुमार झा, राजेश सिंह राजू,बीरबल सिंह अंजनी कुमार,जयंती दास, संजय सिंह, अमन सिंह,,विजय कुमार, कामेश्वर पाण्डेय, जगदीश नारायण चौबे, समीर नंदी, सचिदानंद दीपबंधु चक्रवर्ती आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।