झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लायंस क्लब भारत ने राहगीरों के बीच बांटा ठंडा लस्सी लायंस क्लब भारत ने बीट द हीट अभियान के तहत लोगों को पिलाया लस्सी

लायंस क्लब भारत ने राहगीरों के बीच बांटा ठंडा लस्सी
लायंस क्लब भारत ने बीट द हीट अभियान के तहत लोगों को पिलाया लस्सी

जमशेदपुर – लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा न्यू बाराद्वारी के देवनगर स्थित शास्त्री आश्रम के पास राहगीरों के बीच लस्सी का वितरण किया गया यह कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के सदस्य राजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। राजीव कुमार ने बताया कि हमारे क्लब के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार गर्मी को देखते हुए हमारे क्लब के द्वारा अप्रैल के शुरुआत से ही आम जनमानस के लिए *बीट द हीट* अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत हमारे क्लब के द्वारा जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में राहगीरों एवं मजदूरों के बीच नाश्ता एवं ठंडा पेय पदार्थ का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हम लोगों ने 58 राहगीरों के बीच लस्सी का वितरण किया। ताकि इस भीषण गर्मी में आने जाने वाले राहगीरों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। इस दौरान क्लब विककी श्रीवास्तव, राजीव कुमार, विकास झा, विजय सोनी, आकाश, कुमार, अमित कुमार, निरज कुमार, मनप्रीत सिंह, बलराम बेगा, निर्मल, भरत कुमार, गूरेख महाकुर आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।