झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

संत कुटिया मानगो के भव्य लंगर हाल का उदघाटन समारोह संपन्न

संत कुटिया मानगो के भव्य लंगर हाल का उदघाटन समारोह संपन्न

जमशेदपुर- गुरुद्वारा साहब संत कुटिया मानगो में भव्य लंगर हॉल का उदघाटन पटना साहब के महासचिव इंद्रजीत सिंह झारखंड गुरुद्वारा एवं सेंट्रल गुरुद्वारा के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह संत कुटिया मानगो गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह संधू सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह की अनुपस्थिति में महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला ने संयुक्त रूप से शीलापट्ट से पर्दा हटाकर किया इस मौके पर इंद्रजीत सिंह एवं सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने अपने संबोधन में संत कुटिया गुरुद्वारा की समूह साध संगत को बधाई दी एवं हर संभव सहयोग देने का घोषणा की
इस मौके पर संत कुटिया गुरुद्वारा के प्रधान जसवीर सिंह संधू द्वारा सेंट्रल कमेटी के सभी प्रतिनिधियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया इस विशेष मौके पर सुखविंदर सिंह राजू सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह कार्यकारी प्रधान इंद्र सिंह इंदर गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह शेखर हरजिंदर सिंह प्रेम सिंह सत्येंद्र सिंह त्रिलोचन सिंह मलविंदर सिंह जग प्रीत सिंह सरवजोत सिंह अनूप सिंह सुखविंदर सिंह राजपाल सिंह राजा भारद्वाज की स्त्री सत्संग सभा की प्रधान शरणजीत कौर मनमीत कौर मनजीत कौर सोना कौर सोनी कौर गुरमीत कौर आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे