झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

युवा के सदस्यों का संगठनात्मक विकास पर प्रशिक्षण पोटका में बाल विवाह रोकने के प्रयासों की समीक्षा

युवा के सदस्यों का संगठनात्मक विकास पर प्रशिक्षण
पोटका में बाल विवाह रोकने के प्रयासों की समीक्षा

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन( युवा) के कार्यकर्ताओं का आज संगठनात्मक विकास पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।प्रशिक्षण में युवा के सभी बोर्ड सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आरंभ में युवा के संस्थापक अरविंद तिवारी ने वर्ष 1996 से अब तक युवा के सफर की विश्लेषणात्मक प्रस्तुति की। संस्था के विजन और मिशन की चर्चा की। आगामी दिनों की चुनौतियों पर विस्तार से बात की। युवा के अध्यक्ष श्रीमती उषा सबीना देवगम कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार , नीता बोस सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने युवा के संस्थागत विकास के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।
बाल विवाह रोकने के लिए पोटका में पिछले वर्ष चलाए गए अभियान व प्रयासों की जानकारी कोऑर्डिनेटर ज्योति हेंब्रम ने प्रस्तुत किया।
चंद्रकला मुंडा ,रीला सरदार, अवंती सरदार ,चांदमनी, और अंजना ने विभिन्न केस स्टडीज प्रस्तुत कर युवा के प्रयासों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में रूपा ,किरण सरदार, हेमंती आदि उपस्थित थे