झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड ओबीसी एकता महासभा के अध्यक्ष  रामाश्रय प्रसाद के नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल के प्रतिनिधि मंडल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता  के कार्यालय में जाकर  ओबीसी की समस्या के संबंधित मांग पत्र सौंपा

जमशेदपुर-  आज  झारखंड ओबीसी एकता महासभा के अध्यक्ष  रामाश्रय प्रसाद के नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल के प्रतिनिधि मंडल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता  के कार्यालय में जाकर  ओबीसी की समस्या के संबंधित मांग पत्र समर्पित किया जिसमें नियम के तहत जो सुविधाएं सरकार द्वारा उन्हें मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है जैसे जाति प्रमाण पत्र बनाना आवासीय प्रमाण पत्र बनाना राज्य की सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण प्राइवेट कंपनियों में 27% आरक्षण पंचायत चुनाव एवं नगर निगम चुनाव में भी ओबीसी वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों को नामांकन मंत्री  ने कहा कि आप सबों की मांग जायज है इसके लिए मैं राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री से बात कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा ओबीसी के नेतृत्व करने वाले सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से पदाधिकारियों में शत्रुघ्न प्रसाद ,अनिल कुमार ,राम दरस चौधरी, ओम प्रकाश भगत, देवव्रत प्रसाद ,अरविंद कुमार साहू, डीएन मोरिया, प्रमोद कुमार सिन्हा, अशोक गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शिवबालक प्रसाद,  भगवान प्रसाद, धनिका गुप्ता, विंदा प्रसाद, मनोज कुमार, शैलेश कुमार झारखंड ओबीसी एकता मंच के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे