झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार,लड़की को जमशेदपुर से जमुई ले गया था आरोपी, युवती को बेचने की तैयारी में था; बिहार से हुई गिरफ्तारी

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र से गायब युवती को बिहार पुलिस ने जमुई से ही बरामद कर लिया है। साथ ही युवती का यौन शोषण करने का आरोपी मुन्ना शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यौन शोषण के बाद युवती की तस्करी करना चाहता था। युवती ने परसुडीह ग्वाला पट्टी में रहने वाली अपनी मालकिन सिमरन कौर को फोन पर मामले की जानकारी दी। सिमरन कौर ने शनिवार को परसुडीह थाना में मुन्ना शुक्ला के खिलाफ युवती का यौन शोषण करने और तस्करी करने का केस दर्ज करवाया है। परसुडीह पुलिस जमुई के लिए रवाना हो गई है। सोमवार तक दोनों को लेकर पुलिस शहर आ सकती है।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। लोकेशन जमुई में मिला। जमुई पुलिस से संपर्क किया गया। वहां की पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती सिमरन कौर के घर में काम करती थी। दिसंबर में वह मुन्ना शुक्ला के साथ बिहार चली गई। जहां उसका यौन शोषण किया जाने लगा। शनिवार को युवती ने सिमरन कौर को फ़ोन कर मामले की जानकारी दी।

युवती ने बताया- जमुई में उसका यौन शोषण किया जा रहा है। साथ ही मुन्ना शुक्ला उसे बेचना चाहता है। इसके बाद सिमरन थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर फैज अकरम ने बताया- युवती को जमुई से बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमशेदपुर पुलिस की एक टीम जमुई रवाना हुई है।