झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विधायक सरयू राय ने किया वृहत जनसंपर्क सह क्षेत्र भ्रमण अभियान प्रारंभ. साकची बाजार एवं काशीडीह का दौरा कर लोगों से मिले

विधायक सरयू राय ने किया वृहत जनसंपर्क सह क्षेत्र भ्रमण अभियान प्रारंभ. साकची बाजार एवं काशीडीह का दौरा कर लोगों से मिले. सरयू राय ने कहा जनसंपर्क के माध्यम से जनता की समस्याओं को जानकर निराकरण का होगा प्रयास. भ्रष्टाचार और गुंडा तत्वों के खिलाफ जनता को करेंगे एकजुट.

जमशेदपुर- विधायक सरयू राय के नेतृत्व में भाजमो का वृहत जनसंपर्क अभियान सह क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आज प्रारंभ हुआ. विधायक सरयू राय ने भाजमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ साकची बाजार का दौरा कर दुकानदारों एवं अन्य लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए. श्री राय ने साकची के बसंत माँल के समक्ष से भ्रमण अभियान प्रारंभ किया तथा जलेबी लाइन, काशीडीह हाईस्कूल होते हुए चंद्रबली अपार्टमेंट काशीडीह की मुख्य सड़क से भ्रमण करते हुए कालिमाटी रोड का दौरा किया. श्री राय ने कहा की आज अभियान का आगाज हुआ है उनका प्रयास रहेगा की पूर्वी विस के सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाएं तथा लोगों की आम परेशानियों से अवगत होकर उनके यथाशीघ्र निराकरण करने का प्रयास करें.
श्री राय ने कहा की क्षेत्र में पुनः एक बार अपराधिक प्रवति के लोगों की सक्रियता बढ़ गई है जो कहीं ना कहीं पूर्व की भातीं इस क्षेत्र में अशांति और भय का वातावरण कायम करना चाहते हैं. हमारा अभियान इस मायने से भी महत्वपूर्ण है की हम जनता तक यह संदेश देना चाहते हैं की हम ऐसे तत्वों के खिलाफ उलगुलान करने के लिए तैयार है और जनता के सहयोग से ऐसे लोगों के फन को कुचला जाएगा. इसी कड़ी में कल भालुबासा और सीतारामडेरा क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा और कल अपराहन दो बजे से जम्बु अखाड़ा भालुबासा के समक्ष कार्यकर्ताओं और समर्थकों का एकत्रीकरण होगा.
भ्रमण अभियान के दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, चंद्रशेखर राव, निजी सचिव सुधीर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला मंत्री राजेश कुमार, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, जन कल्याण प्रतिनिधि मिष्टु सोना, सोशल मिडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, काकोली मुखर्जी, साकची मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापती, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिन्हा, विजय राव, गौतम धर, अमन सिंह, प्रेम दीक्षित, असीम पाठक, राजन राजपुत, रंजीता राय, रचित जयसवाल, सौरभ कुमार, राकेश मंडल, शिव कुमार यादव, आरती मुखी, त्रिलोचन सिंह, अनंत ठाकुर, अशोक सिंह, दीपु सिंह, गणेश चंद्रा सहित अन्य कई लोग उपस्थित हुए.