झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

उपायुक्त के निर्देश पर जेएनएसी ने बिरसानगर 3बी में ख़राब पड़े चापाकल को बनवाया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया था ट्वीट

उपायुक्त के निर्देश पर जेएनएसी ने बिरसानगर 3बी में ख़राब पड़े चापाकल को बनवाया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया था ट्वीट

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा ट्वीटर पर उठाई गई ख़राब पड़े चापाकल की समस्या का जिला प्रशासन ने त्वरित समाधान कर दिया है। 20 घंटों से भी कम समय में जिला प्रशासन ने उक्त समस्या का समाधान कर के संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। बिरसानगर के ज़ोन नंबर 3B में ख़राब पड़े उक्त चापाकल से स्थानीय बस्ती के सैकड़ों लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उतपन्न हो रही थी। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मनोज बेहरा ने सम्बंधित समस्या को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की जानकारी में दिया। भीषण गर्मी और लॉकडाउन के बीच पेयजल संकट पर ध्यानाकृष्ट करते हुए शुक्रवार देर शाम को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने अपनी ट्विटर हैंडल से जिला उपायुक्त सूरज कुमार और जमशेदपुर अक्षेस के समक्ष चापाकल मरम्मती का विषय रखा। इस मामले में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के स्तर से भी सहयोग का आग्रह किया गया था। मामले में स्वयं कुणाल षाड़ंगी ने भी उपायुक्त सूरज कुमार से बात करते हुए अविलंब पेयजल समस्या के समाधान का निवेदन किया था। शनिवार दोपहर में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर चापाकल का मरम्मतीकरण पूर्ण हो गया था। बिरसानगर 3बी के स्थानीय लोगों को इससे राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने चापाकल का प्रयोग भी शुरू कर दिया हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने संबंधित समाधान के आशय में सूचना और वीडियो शेयर करते हुए जिला उपायुक्त सूरज कुमार, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के प्रति आभार जताया है।