झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी सहित पुरी टीम का तिलक पुस्तकालय में ग्राम जोशी के साथ स्वागत और अभिनन्दन किया गया

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स युनियन के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया। समारोह का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
सर्वप्रथम नव निर्वाचित अध्यक्ष: संजीव चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट: शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष: हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष: शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष: संजय सिंह, उपाध्यक्ष: संजीव तिवारी, सहायक सचिव: सरोज सिंह, सहायक सचिव: अजय चौधरी का भव्य स्वागत रोली, चंदन टिका लगा कर ऊषा यादव, पार्वती शर्मा, सुमित्रा पांडा, जरीना खान के द्वारा तथा वॉल, अंगवस्त्र, साफा, माला, बुके प्रदान कर स्वागत तथा सम्मान किया गया।
स्वागत सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने कहा कि जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष और पदाधिकारी जमशेदपुर के युनियनों के मार्गदर्शन के दायित्व में रहा है। मज़दूरों ने श्री टुन्नू चौधरी से मांग किया कि टाटा वर्कर्स यूनियन की तरह ही टाटा स्टील के अन्य इकाइयों में भी चुनाव हो, ताकि मज़दूरों को अपना अध्यक्ष स्वयं चुनने का मौका मिले, यह मज़दूरों का अधिकार भी है। जिला कांग्रेस कमिटी विगत 2014 से लगातार नवनिर्वाचित युनियन के पदाधिकारियों का अभिनन्दन करते आ रही है। आज हम सभी गौरान्वित हैं
कार्यक्रम संयोजक विनोद प्रसाद, के सी एस राव, ब्रजेन्द्र तिवारी , संजय सिंह आजाद, आनन्द कुमार ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट: शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष: शाहनवाज आलम ने स्वागत एवं सम्मान पा कर भावविभोर हो गये। उन्होंने कहा कि युनियन हमेशा मजदूर हित में कार्य करेगी, कम्पनी को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे। मजदूरों का सम्मान बना रहे। सभी छोटी बड़ी युनियन में निष्पक्ष चुनाव हो इसका प्रयास वे अपने स्तर से करेंगे औऱ प्रबंधन तक मज़दूरों की बातों को रखेंगे ताकि शहर के दूसरे कंपनियों में औद्योगिक शांति बनी रहे।
वरीय कांग्रेसी रामाश्रय प्रसाद , अजय सिंह, रविन्द्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, पी एन झा, एल बी सिंह ने भी अपने संबोधन में मजदूर हित में विचार प्रकट किए समारोह में अमरजीत नाथ मिश्रा, प्रिंस सिंह , राहुल ज़मीर अहमद, मौलाना अंसार खान, मो शब्बीर लालबाबू, संजय झा संत, रंजीत सिंह, राजा सिंह, नवीन मिश्रा, चंदन पाण्डेय, सौरव झा क्लब के पदाधिकारी जी टाऊन : वरूण सोना, श्याम महतो, बेल्डीह : मलय चौधरी, मंगल मण्डल , युनाइटेड: दीपक कुमार मुखर्जी, राधेश्याम , ट्यूब मेकर्स: पुल्क मोती, बी आर मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।