झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा स्टील कर्मचारी ने प्लाजमा डोनेट किया

कोविड-19 मरीजों की जीवनरक्षा के लिए जिला प्रशासन, रेड क्रॉस तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी में आज एक प्लाज्मा डोनर टाटा स्टील कर्मी रबीन्द्र नाथ महतो ने अपना प्लाज्मा दान किया। उन्होने 22 बार नियमित रक्तदान भी किया है। रेड क्रॉस के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम के साथ मिलकर प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढाया तथा उन्हें प्रमाणपत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया