झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग के जितेंद्र दुबे  ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में आज तीसरी बार एस.डी.पी दान किया

जमशेदपुर-  जरूरतमंद को सही समय पर उचित रक्त एवं रक्त कॉम्पोनेन्ट उपलब्ध करवाने हेतु रेडक्रॉस सदैव तत्पर है और आज इसी सेवा प्रकल्प को आगे बढ़ाते हुए टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग के जितेंद्र दुबे  ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में आज तीसरी बार एस.डी.पी दान किया। इससे पूर्व भी श्री सिंह ने दस बार रक्तदान कर मानव जीवन रक्षा रूपी यज्ञ में योगदान दिया है।
इस गरिमामयी अवसर पर रेड क्रॉस के एस. डी. पी डोनेशन प्रभारी  प्रभु नाथ सिंह एवं ब्लड बैंक के चिकित्सक  मनोज महतो ने प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ  देकर सम्मनित किया