झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा संस को एयर इंडिया वापस मिलने पर राजेश शुक्ल ने रतन टाटा को शुभकामनाएं दी

टाटा संस को एयर इंडिया वापस मिलने पर राजेश शुक्ल ने रतन टाटा को शुभकामनाएं दी

जे आर डी टाटा के सपनो को मूर्त रूप मिला, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने टाटा संस को वापस एयर इंडिया 18 हजार करोड़ की बोली लगाकर 68 बर्ष बाद वापस लेने पर टाटा समूह के चेयरमैन श्री रतन एन टाटा को बधाई दिया है तथा कहा है कि टाटा समूह ने जे आर डी टाटा के सपनो को मूर्त रूप दिया है। इसके लिए श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर आभार जताया है।
श्री शुक्ल ने कहा है कि टाटा समूह का स्वर्णिम इतिहास रहा है तथा टाटा समूह ने कोरोना काल मे भी देश के लोंगो के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहकर मदद किया है। देश में हर कठिनाई में टाटा समूह का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
श्री शुक्ल ने कहा है नागरिक सुविधा बढ़ाने में टाटा समूह ने बराबर शानदार, सराहनीय और ऐतिहासिक कार्य किया है। जमशेदपुर में भी टाटा समूह ने बेहतर जन सुविधा बधाई है। इसलिए टाटा समूह को एयर इंडिया का 68 बर्ष बाद मिलना एक ऐतिहासिक निर्णय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम होंगी।