झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे के पिता की हद्धय गति रुकने से निधन कल दोपहर दो बजे दाह संस्कार पार्वती घाट में किया जाएगा

सरायकेला खरसावां:आदित्यपुर सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेसी नेता और सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि(परिवहन) जगदीश नारायण चौबे के अस्सी वर्षीय पिता ज्योतिषाचार्य पंडित जगत नारायण चौबे का आज टाटा मुख्य अस्पताल में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।
कल दिनांक 27 अक्टूबर को दोपहर के दो बजे
उनके निवास आदित्यपुर दो रोड़ नंबर सात से पार्वती घाट के लिए शव यात्रा प्रारंभ होगी।
इनके निधन से आदित्यपुर वासियों और कांग्रेस जनों में शोक की लहर छा गई है। झारखण्ड वाणी परिवार जगत नारायण चौबे के आकस्मिक निधन से र्ममाहत हैं उनके निधन से उनके परिवार को प्रभु दुख सहने की शक्ति दे
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के पिता ज्योतिषाचार्य पंडित जगत नारायण चौबे के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कोल्हान के समस्त कांग्रेस जन समर्पित कार्यकर्ता के साथ खड़े है एवं सहानुभूति
रखते हैं श्री तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली से दूरभाष पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है साथ ही सिंहभूम की सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है श्री तिवारी ने बताया कि कल उनकी अंत्येष्टि होगी कोल्हान के समस्त कांग्रेस जन उनके निधन से दुखी हैं एवं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं