झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी नगर कार्य कारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा उलियान स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी नगर कार्य कारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा उलियान स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
इस अवसर पर नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि शहीद निर्मल महतो गरीबों के मसीहा थे। गरीबों, जरूरतमंदों को सेवा प्रदान करना अपना धर्म समझते थे। बिहार राज्य से झारखण्ड को पृथक कराने में अहम आंदोलन में सक्रिय रूप से योगदान दिया। आज झारखण्ड अलग राज्य का देन शहीद निर्मल महतो को जाता है। झारखण्ड के जल जंगल जमीन की रक्षार्थ आवाज को मजबूती प्रदान करने वाले अग्रणी नेता के रूप में रहे। झारखण्ड के सर्वांगीण विकास कर के ही उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। झारखण्ड के रहने वालों ने अपना सम्पूर्ण समर्थन देकर गठबंधन सरकार बनाया है। आज झारखण्ड के जनता के उत्थान का लगातार प्रयास कांग्रेस, झामुमो, राजद गठबंधन के सरकार में हो रहा है। आज हम सब मिलकर मजबूत झारखण्ड बनाने का शपथ लेते है। जिसमें भय मुक्त वातावरण में सभी का प्रगति हो।
कार्यक्रम में स्वर्गीय निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धर्मेंद्र सोनकर, सुरेन्द्र झा उर्फ बबलू झा, अफसर इमाम चिंटू, रईस रिजवी छब्बन् अमित दुबे, एसआरके कमलेश, सुरेंद्र शर्मा, ईश्वर चंद्र गुप्ता आजम सफी, मनीष सिंह, शेखर बिरूवा अमित राव रिजु एवं साथी गण शामिल हुए।