झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में राष्ट्रीय पोषण माह-2022 अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में राष्ट्रीय पोषण माह-2022 अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज,जिला परिषद के सभी सदस्यगण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनी कंत मिश्रा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ चंचल कुमारी मौजूद थीं
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2022 में किए जाने वाले कार्यक्रमों को सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के नाम से जाना जाएगा। इसके अनुरूप पोषण पंचायतों को एक्टिवेट करने की योजना है जिसमें ग्राम पंचायत प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका होगी
1. राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का थीम-

* महिला एवं स्वास्थ्य
* बच्चा एवं शिक्षा -पोषण भी पढ़ाई भी
* जल संरक्षण एवं प्रबंधन
* जनजातीय क्षेत्रों में महिला एवं बच्चों के पारंपरिक खाद्य के संबंध में है।

2. उन्मुखीकरण कार्यशाला में माह-सितम्बर 2022 में आयोजित किए जाने वाले सभी गतिविधियों के संबंध में संक्षिप्त विवरण दी गई साथ ही पोषण माह 2022 का कैलेंडर उपस्थित सभी सदस्यगणों को उपलब्ध कराया गया।

3. जिला एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले पोषण पंचायत, योगा सत्र, पौधारोपण/ पोषण वाटिका एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

4. राष्ट्रीय पोषण माह 2022 में जिला, परियोजना, गांव/ आंगनबाड़ी स्तर पर पोषण माह में आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों में सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी की अपील की गई।
*=============================*