झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा फुड प्लाजा सिदगोड़ा में पार्थिव लाख राम महादेव पुजा किया गया

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा फुड प्लाजा सिदगोड़ा में पार्थिव लाख राम महादेव पुजा किया गया

जमशेदपुर -श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा फुड प्लाजा सिदगोड़ा के द्वारा हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर के मैथिली भाषा भाषियों के द्वारा पार्थिव लाख राम महादेव पुजा किया गया इस पुजा में आयोजकों के द्वारा जमशेदपुर के मैथिली महिला के घर घर में पुजा से दो दिन पहले मिट्टी का वितरण किया जाता है उसके बाद मैथिल महिला के द्वारा पार्थिव महादेव का निर्माण किया जाता है मैथिल महिला के द्वारा एक लाख तीस हजार आठ सौ पार्थिव महादेव का निर्माण किया गया उस एक लाख तीस हजार आठ सौ पार्थिव महादेव का पुजा पं गोविन्द झा और पं अनिल मिश्रा के द्वारा किया गया यजमान के रूप में रवीन्द्र मिश्रा, मिथिलेश झा और मार्बल मिश्र शामिल थे पार्थिव लाख राम महादेव के निमार्ण में बारीडीह बस्ती, सिदगोड़ा,जेम्को, बर्मामाइंस, बागबेड़ा कॉलोनी,दस नंबर बस्ती आदि अन्य क्षेत्रों की मैथिल महिला के द्वारा पार्थिव महादेव का निर्माण किया गया है पुजा के अंत में आरती और पार्थिव लाख राम महादेव का विर्सजन किया गया
इस पूजा को सफल बनाने में मोहन ठाकुर, प्रवीण कुमार मिश्रा, विपिन कुमार झा, पंकज कुमार राय, रंजीत झा, मिथिलेश मिश्र,विलास झा,पुरन झा, रुबी झा,नेहा मिश्रा,जय प्रकाश झा, धीरेंद्र झा,शिव चन्द्र झा, प्रमोद कुमार झा, सुजीत कुमार झा सहित जमशेदपुर के सभी मैथिली भाषा भाषियों का सराहनीय योगदान रहा है