झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शहर के कलाकारों ने केक काटकर धूमधाम से मनाई रतन टाटा की जन्मदिन झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन और उनके टीम ने गीत गाकर दी शुभकामनाएं

शहर के कलाकारों ने केक काटकर धूमधाम से मनाई रतन टाटा की जन्मदिन झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन और उनके टीम ने गीत गाकर दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर : टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया|ऐसे में इस मौके को खास बनाने के लिए शहर के युवा कलाकारों ने ‘ केक काटकर रतन टाटा की दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की|जन्मदिन के मौके पर गायक अजीत अमन ने रतन टाटा पर बने वीडियो एलबम ” भारत रत्न ” के गीत को गाकर उन्हें शुभकामना दी| साथी कलाकारों ने भी सुर में सुर मिलाकर रतन टाटा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी| कलाकारों ने सर दोराबजी पार्क के बाहर रतन टाटा का बड़ा स्टैंडी को स्थापित कर जन्मदिन मनाया| कलाकारों ने केक काटकर उनकी लंबी आयु की ईश्वर से कामना की| इस रतन टाटा पूरे देश के लिए धरोहर है| गायक अजीत अमन ने बताया की रतन टाटा जैसे महान रतन का जन्मदिन मनाने का अवसर मिलने से खुशी की अनुभूति हुई| गायक अजीत अमन ने बताया कि देश के निर्माण में रतन टाटा का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में उनका जन्मदिन खास एक अंदाज में मनाया गया| गायक अजीत अमन ने कहा की रतन टाटा सादगी के प्रतिक है| उन्होंने बताया की हमारी टीम गीत के माध्यम से रतन टाटा को ‘भारत रत्न वीडियो एल्बम लोग काफी पसंद कर रहे है|
गायक अजीत अमन ने बताया की रतन टाटा को जबतक भारत रत्न न मिल जाता| तबतक ” भारत रत्न” सीरिज के गीत आते रहेंगे|
अजीत अमन ने बताया कि भारत रत्न-2 एलबम में रतन टाटा के देशभक्ति, संघर्ष व उनके सादगी को दिखाया गया है, जो काफी प्रेरित करने वाला है| इस अवसर पर कलाकार टीम में गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, उदय साहू, , असीम पोद्दार, मनोज श्रीवास्तव, आलोक कुमार, दीपक लकड़ा, रामेश्वर , जितेंद्र आदि उपस्थित थे|