झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रतन टाटा के जन्मदिन पर जमशेदपुर में पहली बार रिलीज हुई एलबम ‘भारत रत्न- टू

रतन टाटा के जन्मदिन पर जमशेदपुर में पहली बार रिलीज हुई एलबम ‘भारत रत्न- टू

कलाकारों ने केक काटकर धूमधाम से मनाई गई रतन टाटा की जन्मदिन

टाटा वर्कर्स यूनियन ने एलबम को सराहा झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज

जमशेदपुर : टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा का जन्मदिन इस बार विशेष रूप से मनाया जा रहा है। ऐसे में इस मौके को खास बनाने के लिए बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन सभागार में शहर के युवा कलाकारों ने ‘भारत रत्न-2’ एलबम को यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी के साथ रिलीज किया । इसके बाद कलाकारों ने केक काटकर रतन टाटा की दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की|जन्मदिन के मौके पर गायक अजीत अमन ने उन पर बने गीत को गाकर उन्हें शुभकामना दी| साथी कलाकारों ने भी सुर में सुर मिलाकर रतन टाटा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी| वीडियो एलबम के निर्माता अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि रतन टाटा पूरे देश के लिए धरोहर है| उन्होंने कहा की शहर के कलाकारों ने उन पर गीत बनाकर पूरे देश में एक अच्छा संदेश देने का कार्य किया है। उम्मीद है इस गीत को काफी पसंद किया जाएगा। उन्होंने कहा की रतन टाटा जैसे महान रतन को भारत रत्न मिलना चाहिए। वहीं, इस गीत को गाने वाले झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने बताया कि देश के निर्माण में रतन टाटा का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में उनका जन्मदिन खास एक अंदाज में मनाया गया| गायक अजीत अमन ने कहा की रतन टाटा सादगी के प्रतिक हैं| इसलिए उनका जन्मदिन सादगी से केक काटकर मनाया गया| उन्होंने बताया की ‘भारत रत्न-2’ एलबम को
रिलीज किया गया है और इसके माध्यम से उन्हें भारत रत्न देने की मांग अब लगातार जारी रहेगी
उन्होंने कहा कि जबतक उन्हें भारत रत्न मिल नहीं जाता तब तक युवा कलाकार प्रयासरत रहेंगे। अजीत अमन ने बताया कि भारत रत्न-2 एलबम में रतन टाटा के देशभक्ति, संघर्ष व उनके सादगी को दिखाया गया है, जो काफी प्रेरित करने वाला है।
इस गीत के निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव हैं। वहीं निर्देशन मनोज पांडे और गीत अमित तिवारी ने लिखा है।

डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक का भी योगदान
सबसे खास बात यह है कि इस एलबम के निर्माण में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक व समाजसेवी का भी अहम योगदान रहा है। इसमें घाटशिला में पले-बढ़े बेंगलुरु के
नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव, उदय मूवीज के चेयरमैन उदय साहू, बारीडीह स्थित एआइडब्लूसी एकेडमी आफ एक्सीलेंस स्कूल के शिक्षक आलोक राज सिंह, शहर के जानेमाने आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीष डूडिया शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
भारत रत्न -2 एलबम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत में रतन टाटा के देश भक्ति, संघर्ष व लोगों को सेवा करते दिखाया गया है। इसके साथ ही कैंसर अस्पताल, शिक्षण संस्थान, तकनीक समेत जमशेदपुर के विभिन्न खूबसूरत जगहों को दिखाया गया है। इसके अलावा इस एलबम में शहर के जाने माने चित्रकार असीम पोद्दार द्वारा रतन टाटा की दुर्लभ क्लिप को भी देखने को मिलेगा।
एलबम में काम करने वाले कलाकार
निर्माता : अवनीश श्रीवास्तव
गायक : अजीत अमन
गीत : अमित तिवारी
निर्देशक : मनोज पांडे व उदय साहू
एडिट : सूर्या साहू
संगीत : युवराज अनुभव
सहयोग :
डॉ.मनीष दुड़ीया, शिक्षक आलोक राज सिंह, पोद्दार, चुनचुन मिश्र,असीम पोद्दार, विष्णु गोयल, आलोक कुमार, मनोज श्रीवास्तव, रमेश लोहरा, सूर्या सिंह हेम्ब्रम शामिल हैं।
कलाकार टीम में गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, उदय साहू, , असीम पोद्दार, मनोज श्रीवास्तव, आलोक कुमार, दीपक लकड़ा, रामेश्वर , जितेंद्र आदि उपस्थित थे