झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शारदीय महिला समागम का आयोजन अनोखा और सराहनीय प्रयास: मनीष कुमार

शारदीय महिला समागम का आयोजन अनोखा और सराहनीय प्रयास: मनीष कुमार

जमशेदपुर- जिला परिषद डॉक्टर कविता परमार द्वारा आयोजित दो दिवसीय शारदीय महिला समागम का आज समापन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी बंटी सिंह, आयोजक जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, गीतिका प्रसाद, मुखिया उमा मुंडा के द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ संपन्न किया गया
महिला समागम के दूसरे दिन कुर्सी रेस, पासिंग द बॉल, हंडी फोड़ प्रतियोगिता के साथ साथ कल कराए गए प्रतियोगिताओं का फाइनल राउंड संपन्न हुआ।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने कविता परमार द्वारा कराए गए अनोखे पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसे जिला भर में अमल में लाया जा सकता है। महिलाएं ऐसे स्वतंत्र माहौल में एक दूसरे से खुल कर बात कर छोटी छोटी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। बंटी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और महिलाएं घर से बाहर निकल पाएंगी।
कविता परमार ने महिलाओं से अपील किया की सभी महिलाएं खुशी के माहौल को बढ़ाते हुए अपने लिए समय निकालकर खुद को स्वस्थ रखें।
जैसा कि विदित है कि जिला पार्षद डॉ कविता परमार द्वारा दो दिवसीय महिला समागम का आयोजन किया गया। जिसमें 10 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हरेक खेल के प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं का चयन किया गया।
चम्मच गोली दौड़
लक्ष्मी कुमारी, रीना कुमारी, अंबिका देवी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं।
सूई धागा दौड़
दीपिका देवी, लक्ष्मी कुमारी , कमल सिन्हा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं।
बोरा दौड़
मोना उपाध्याय, सरस्वती देवी , शकुंतला प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं।
बिस्किट दौड़ में लक्ष्मी कुमारी नेहा देवी मालती देवी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही
100 मीटर दौड़ में सरस्वती देवी पूजा मुंडा पूर्णिमा रथ प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही।
बैलून फोड़ प्रतियोगिता में पिंकी शर्मा, अंबिका, शकुंतला प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं।
कुर्सी रेस में मालती देवी प्रथम माया देवी द्वितीय शिवानी महतो तृतीय स्थान पर रही।
पासिंग द बॉल में सोनी खेलकर, प्रमिला तांती द्वितीय और पूर्णिमा तृतीय स्थान पर चयनित हुईं।
इन आउट प्रतियोगिता में गीतिका प्रसाद प्रथम नेहा देवी द्वितीय तापसी दास तृतीय स्थान पर रहीं।
हंडी फोड़ प्रतियोगिता में उषा रॉय चयनित हुई।
छोटी बच्चियों 6 से 12 वर्ष और बड़ी बच्चियों 13 से 20 साल के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पलक कुमारी और रौशनी कुमारी पुरस्कृत हुईं।
अंत में आपसी प्रेम के संदेश के साथ दो दिवसीय शारदीय महिला समागम 2023 खेल कूद प्रतियोगिता का समापन बैलून उड़ाकर अतिथियों द्वारा किया गया।