झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने ट्वीट कर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त से मांग करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने सही मांग की है

जमशेदपुर- भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने ट्वीट कर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त से मांग करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने सही मांग की है। आगे ट्वीट में कहा गया है कि इसे झारखंड में अवश्य लागू करना चाहिए।
श्री पोद्दार ने बताया कि ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ को दिए गए इंटरव्यू में स्वामी जीतेंद्रानंद ने सरकार से मांग की है कि 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
सभी हिंदू धर्मावलंबी उक्त दिवस को मंदिरों एवं अपने घरों में भी पूजा पाठ करेंगे। बड़ा स्क्रीन लगाकर भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखेंगे। इसके लिए आवश्यक है कि सभी हिंदुओं की भावना का सम्मान करते हुए 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए