झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड के 14 आईपीएस का तबादला धनबाद एसएसपी संजीव कुमार बने दुमका डीआईजी ,एचपी जनार्दनन बने धनबाद एसएसपी

झारखंड के 14 आईपीएस का तबादला धनबाद एसएसपी संजीव कुमार बने दुमका डीआईजी ,एचपी जनार्दनन बने धनबाद एसएसपी

रांची – झारखण्ड में बुधवार की रात 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार देर रात गृह विभाग ने तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। नए आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस कप्तान को भी बदल दिया गया है लगभग दो वर्ष पूर्व संजीव कुमार की प्रोन्नति डीआइजी के रूप में हो चुकी थी अब जाकर उन्हें डीआइजी के रूप में पदस्थापित किया जा रहा है.धनबाद के प्रथम ग्रामीण एसपी रह चुके (2016-17 में) हरदीप पी. जनार्दनन को धनबाद के एसएसपी पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

1.अनुराग गुप्ता पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में अतिरिक्त महानिदेशक का प्रभार
2 आर के मल्लिक अपर पुलिस महानिदेशक संचार को अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड सशस्त्र बल में तबादला
3 अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय रांची मुरारी लाल मीणा को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक निगरानी से सुरक्षा एवं झारखंड ऊर्जा विकास निगम में पदस्थापित किया गया
4 विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा विभाग श्रीमती तदाशा मिश्रा को अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक रेल के पद पर पद स्थापित किया गया
5 अपर पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन के पद पर पदस्थापित सुमन गुप्ता को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण रांची के पद पर योगदान देने को कहा गया
6 अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन में योगदान देने का आदेश जारी हुआ
7 अपर पुलिस महानिदेशक रेल झारखंड के पद पर पद स्थापित टी कांडास्वामी को अगले आदेश तक विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग में योगदान देने को कहा गया
8 पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार रांची के पद पर पदस्थापित अखिलेश झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र रांची के पद पर स्थापित किया गया है
9 पुलिस उप महानिरीक्षक झारखंड सशस्त्र बल रांची के पद पर पदस्थापित सुनील भास्कर को अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक हजारीबाग में योगदान देने को कहा गया
10 पुलिस उप महानिरीक्षक बोकारो के पद पर तैनात मयूर पटेल कन्हैयालाल को अगले आदेश तक पुलिस उपमहानिरीक्षक झारखंड सशस्त्र बल में पद स्थापित किया गया
11 पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के पद पर पदस्थापित एचपी जनार्दन को स्थानांतरित करते हुए धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया
12 धनबाद एसपी संजीव कुमार को स्थानांतरित करते हुए दुमका डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया
13 झारखंड सशस्त्र पुलिस बल 5 में समादेष्टा के पद पर तैनात अरविंद सिंह को हजारीबाग एसपी बनाया गया