झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा के कुनीति के कारण लोकतंत्र खतरे में – आनन्द बिहारी दुबे

भाजपा के कुनीति के कारण लोकतंत्र खतरे में – आनन्द बिहारी दुबे

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस के आहवान पर भाजपा सरकार के तानाशाह के खिलाफ नुक्कड सभा कार्यक्रम का आयोजन टेल्को प्रखण्ड के जेम्को मण्डल के अन्तर्गत आयोजित किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।
मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के लोकतंत्र के खिलाफ किये गए आचरण के तहत संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया निलंबन की घटना लोकतंत्र को कमजोर करने वाली घटना है। संसद को ऐन-केन प्रकारेण मोदी ने हड़प लिया है। कोई ना कोई बहाना बना कर पर्दे के पीछे से लोकतंत्र के गरिमा को तार-तार करवा रहें है। यह घिनौना खेल भारतीय जनता पार्टी पर्दे के पीछे से रच रही है। भारत में लोकतंत्र और संविधान ही सर्वोपरी है। जिसकी हत्या बढ़चढ़कर मोदी के नेतृत्व में बार बार की जा रही है। सबसे आश्चर्यजनक बात है कि भाजपा के सभी सांसद मोदी के गलत कृत्य और निर्णयों का प्रतिकार तक नहीं करते सभी के सभी सर झुकाकर सभी मुद्दों पर खामोश रहते हैं।
अब इंडिया गठबंधन ने निर्णय ले लिया है कि हम सभी जनता के पास पहुँच कर लोकतंत्र के रक्षार्थ अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।
संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कांग्रेस नेता सांसद राहुल गाँधी का मिमिक्री और उपहास करतें है, तो वे सभी गरिमाओं को ताक पर रखते हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उच्चारण गलत लहजा से करते हैं सांसद रेणुका चौधरी को सूर्पनखा तक कह कर अट्टहास करते हैं इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र का करोडों का कालाधन उगाही का विडिओ आने का मामला रफा दफा करवाते हैं महिला पहलवान बेटी के साथ अन्याय करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी बचा लेते है।
घोर अनर्थ करने के लिए पहले विपक्षी सांसदों को निलंबित कराते हैं और ऐन-केन प्रकारेण ताबडतोड संसद से बिल पास करवाते हैं कहीं लोकतंत्र में ऐसा होता है क्या, कदाचित नहीं सभी वक्ता नेतागणों ने जनता से अपील किया कि अगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ जुडें और लोकतंत्र को बचाने के अभियान में साथ दें। पहलवान बहन साक्षी को साथ दें येही कहने आया हूं।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रियाजुद्दीन खान, जसवीर सिंह जस्सी, मनोज सिंह, नरेंद्र कुमार, श्याम सुंदरपुर प्रसाद, एस पी सिंह, नीरज दुबे, बिट्टू शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए। अंत में राष्ट्र गान जन गन मन गाकर कार्यक्रम समाप्त की गई।