झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सेवा पखवाड़ा के निमित भाजयुमो के रक्तदान महादान शिविर में 168 यूनिट रक्त संग्रह

सेवा पखवाड़ा के निमित भाजयुमो के रक्तदान महादान शिविर में 168 यूनिट रक्त संग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक, बिष्टुपुर में किया गया। शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के कर्मठ जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदान कर रहे देवतुल्य युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा 168 ब्लड यूनिट रक्त संग्रह किया गया आज के इस रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार,पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा भी उपस्थित हुए। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान सेवा पखवाड़ा के प्रभारी हैं रक्तदान के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुमीत श्रीवास्तव है। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरुआत हुआ शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर चला
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी के जन्मदिन पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत जन्मदिन मनाया जा रहा है आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा होने पर भी अपने देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जमशेदपुर के युवाओं ने समय निकालकर रक्तदान करने का जो काम किया है वह काबिले तारीफ है भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर की पहचान पूरे झारखंड में हो रही है भाजपा के जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा भगवान विश्वकर्मा पूजा होने पर भी सभी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया है मैं हृदय की गहराइयों से सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूं और इसी तरह संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक दायित्व को निर्वाह करते रहेंगे हम लोग देश के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत जन्मदिन मनाया जा रहा है यूवा मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल को धन्यवाद देता हूं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के निर्देशानुसार आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज विश्वकर्मा पूजा है सब अपने घर में बाबा विश्वकर्मा की पूजा करते हैं उस समय अपने देश के प्रधानमंत्री जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत आज हम लोग रक्तदान देने का कार्य किए हैं जिसमें मेरे जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के सहयोग से आज हम लोग 168 यूनिट ब्लड बैंक में देने की कार्य किए हैं ताकि शहर में रक्त की कमी कहीं ना हो आगे भी भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर में रक्तदान आयोजन करते रहेगा सभी रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट एवं डेयरी प्रदान करके उनमें उत्साह बढ़ाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सांसद विद्युत वरण महतो मेनका सरदार कुणाल षाडंगी रीता मिश्रा से रक्तदाताओं को सर्टफिकेट दिलाए गए जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कदमा मंडल अध्यक्ष दीवपल विश्वास साथ में युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति ने रक्तदान दिए। कदमा मंडल का योगदान सराहनीय रहा। सभी मंडलों का योगदान रहा मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं और मैं अपने प्रदेश पदाधिकारियों एवं पूर्व जिला अध्यक्षों को हृदय से नमन करता हूं सभी रक्तदाता की मॉनिटरिंग सन्नी संघी,अमित सिंह,मुकेश सिंह,सौरव ने किया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय सिंह, कुलवंत सिंह बंटी ,रामबाबू तिवारी,राजकुमार सिंह,पंकज सिन्हा,कुसुम पूर्ति,नंदजी प्रसाद मिथलेश सिंह यादव,विकास सिंह, नीरज सिंह, मुचीराम बाउरी,राकेश सिंह,संजीव सिन्हा बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा,राजीव सिंह,अमरजीत सिंह राजा , शशि यादव गणेश सरदार,प्रकाश दुबे,हरे राम यादव, मनी मोहंती,विवेक श्रीवास्तव,विशू सिंह ,राष्ट्रवादी नीरज, मनी मोहंती,नवजोत सिंह सोहल हेमंत सिंह,बॉबी शर्मा,दीपक झा, हनु जैन,अजय सिंह,पवन सिंह,इंदरजीत सिंह,बिनोद राय ,सुशील पांडेय,राहुल कुमार, अंसुल कुमार,विकास सिंह,इकबाल सिंह सहमी , मनी मोहंती,रेविजेंट सिंह,सोनू श्रीवास्तव,विकास शर्मा एवं युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।