जमशेदपुर। ब्रिटेन में कोराना के नए स्ट्रेन से उत्पन्न हालात के बीच बिष्टुपुर के होटल सेंटर प्वाइंट में ठहरे 11 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। होटल का स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद प्रशासन ने होटल को सील कर दिया गया है।
कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद प्रशासन काफी सतर्क है और स्वास्थ्य विभाग खासकर उनलोगों पर नजर रख रहा है जो ब्रिटेन से आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य विदेशी नागरिकों पर भी निगाह है। स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर प्वाइंट होटल में ठहरे विदेशी नागरिकों का नमूना कोरोना जांच के लिए लिया था। गुरुवार को रिपोर्ट आई तो 11 कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में होटल को सील कर दिया गया।दरअसल, होटल के स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सम्बंधित समाचार
बिरसानगर जोन नम्बर 6 गीतांजलि गार्डेन में जुस्को की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विधायक सरयू राय ने स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की.
प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी का एक एक सदस्य और पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी का सिपाही है- आनन्द बिहारी दुबे
टाटा स्टील इंटर जेडीसी बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ संपन्न एलडी 3 पुरुष में और महिला में मैकेनिकल टीम रही विजेता