झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखण्ड वासियों और देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

जमशेदपुर:पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंडवासियों और देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमलोग 2020 को विदाई दे रहे हैं और 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। यह ऐसा समय होता है, जब हम अपने अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की ओर बढ़ते हैं। कोरोनावायरस संक्रमण महामारी के कारण 2020 अत्यंत ही कठिनाई भरा और दुखद वर्ष रहा। लेकिन भारत अतीत की ओर नहीं देखते हुए भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।