झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर का जमशेदपुर आगमन पर उनका स्वागत किया

जमशेदपुर- सांसद विद्युत वरण महतो ने आज भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर का जमशेदपुर आगमन पर उनका स्वागत किया। आज जमशेदपुर आगमन पर श्री कर्मवीर  ने सांसद विद्युत वरण  महतो से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मुलाकात की। सांसद श्री महतो ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।श्री कर्मवीर  ने सांसद श्री महतो से उनका कुशलक्षेम पूछा एवं हालचाल जाना।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह भी उपस्थित थे।