झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा बारीडीह मंडल ने बागुननगर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम रघुवर दास ने घर-घर जाकर बताई मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धि

भाजपा बारीडीह मंडल ने बागुननगर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम रघुवर दास ने घर-घर जाकर बताई मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धि।

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को मंडल क्षेत्र अंतर्गत बागुननगर में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के साथ बागुननगर टीओपी, आदर्शनगर, नागा डूँगरी, निराला पथ एवं मीरा पथ में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस दौरान संजीव सिंह, अखिलेश चौधरी, सुशांत पांडा, कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह ,प्रवीण सिंह,विजय साहू ,राजेश रजक ,पुष्पेंद्र सिंह, विष्णु कुमार, कंचन दत्ता, पिंटू सिंह, ओम पोद्दार, कुमार आशुतोष, शशिकांत सिंह, कुमार विश्वजीत, मिनी सिंह, मुक्ता नमता, आरती यादव, सरस्वती साहू, अनिकेत रॉय, पिंटू साह, नारायण लोहार, अश्विनी सिंह, राज विश्वकर्मा, गणेश पाल, संजय शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता जिन्होंने जमशेदपुर में पार्टी को सींचने का काम किया श्रद्धेय जयनारायण सिंह  के विगत 10 जुलाई को परलोक गमन उपरांत आज राँची से जमशेदपुर पहुंचे झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह  ने जोन न. 1 बी, बिरसानगर स्थित उनके आवास पर पहुंच शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया

भाजपा जमशेदपुर महानगर, गोविंदपुर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल  के विगत 10 जुलाई को परलोक गमन उपरांत आज राँची से जमशेदपुर पहुंचे झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने एल.आई.जी, हाउसिंग कॉलोनी, गोविंदपुर स्थित उनके आवास पर पहुंच शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, पवन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, कमलेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।