सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज आमबगान रोड में “लेट्स जैम”(LET’S JAM) नामक रेस्टोरेंट का उदघाटन किया।जमशेदपुर की तीन महिलाओं(गृहणियों)ने मिल कर इसे प्रारंभ किया है। इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रही हैं।यह रेस्टोरेंट उसीका उदाहरण है। यहाँ पर आने वाले लोगों को लजीज व्यंजनों का एक नया अनुभव प्राप्त होगा।इस अवसर पर रेस्टोरेंट का संचालन करने वाली में जुथिका नंदी, अमृता भद्रा एवं मुनमुन मजूमदार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सम्बंधित समाचार
सिंहभूम डाक प्रमंडल जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक समूह आज बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आकर विधायक सरयू राय से संपर्क किया
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सह अध्यक्ष अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 के नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के अंतर्गत विभिन्न अंचलों से प्राप्त दावा अभिलेखों की जांच एवं निर्णय हेतु बैठक की गई
मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में मनरेगा योजना को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवकों के साथ बैठक की गई