झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सांसद बिद्युत बरण महतो के पहल पर मानगो निवासी के ईलाज का बकाया बिल हुआ माफ

सांसद बिद्युत बरण महतो के पहल पर मानगो निवासी के ईलाज का बकाया बिल हुआ माफ

बैकुंठ नगर मानगो रोड नंबर तीन के रहने वाले राजन कुमार दत्ता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिजन आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं जिस कारण वे स्व. राजन कुमार दत्ता के इलाज का बकाया बिल 80,000 रुपए टीएमएच में जमा करने में सक्षम नहीं थे। इस कारण उनका शव अस्पताल में था। उन्होंने अपनी इस स्थिति की जानकारी भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार राय को दी। विनोद राय ने जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो से स्व.राजन कुमार दत्ता के बिल को माफ कराने का आग्रह किया।इस मसले को सांसद श्री महतो ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल अस्पताल प्रबंधन से बात कर 80,000 रुपए का बिल माफ करवाया।इस कार्य हेतु मानगो मंडल ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है।