झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

संगीतकार अमरेश शाहाबादी की नवीनतम म्यूजिक वीडियो -‘रुन झुन रुन झुन आवेली छठी मइया’ और ‘रउआ के बोलाइब हे…’ यूट्यूब पर जारी…

छठ पर्व के शुभ अवसर पर बॉलीवुड में क्रियाशील चर्चित युवा संगीतकार अमरेश शाहाबादी के संगीत से सजी दो भोजपुरी म्यूजिक वीडियो क्रमशः ‘रुन झुन रुन झुन आवेली छठी मइया’ और ‘रउआ के बोलाइब हे..’ यूट्यूब के माध्यम से संगीत प्रेमी श्रोताओं तक पहुंच चुकी है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। म्यूजिक वीडियो-‘रुन झुन रुन झुन आवेली छठी मइया’ में स्वर अमरेश शाहाबादी और चंदन तिवारी का है। गीतकार विजय एस कुमार हैं। इस म्यूजिक वीडियो को शाहाबादी म्यूजिक ने युट्युब पर जारी किया है। म्यूजिक वीडियो-‘रउवा के बोलाइब हे…’ में स्वर संजोली पाण्डेय और शैलेन्द्र मिश्र का है और गीत लिखा है श्याम धवन नें। इसे रिलीज किया है वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड कम्पनी नें। दोनों म्यूजिक वीडियो में बतौर कलाकार अमरेश शाहाबादी, सुमन यादव,साक्षी शर्मा और ओम अलबेला ने काम किया है। पारम्परिक लोक धुन को आत्मसात कर संगीतकार अमरेश शाहाबादी ने बिल्कुल नये अंदाज में इसे पेश किया है।