झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

चंद्रयान पर गीत गाकर चर्चा में आए अजीत अमन, 15 अगस्त को पूरे देश में गूंजेगी यह गीत गीत-संगीत के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे शहर के कलाकार चंद्रयान का पोस्टर हुआ जारी

चंद्रयान पर गीत गाकर चर्चा में आए अजीत अमन, 15 अगस्त को पूरे देश में गूंजेगी यह गीत गीत-संगीत के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे शहर के कलाकार चंद्रयान का पोस्टर हुआ जारी

जमशेदपुर- एंटरटेनमेंट डेस्क, जमशेदपुर : शहर के कलाकार कोई भी मौका को खास बनाने से नहीं चूक रहे हैं। अब इस बार 15 अगस्त के दिन ‘चंद्रयान’ गूंजेगी। इसका पोस्टर रविवार को डिमना के तुड़ियाबेड़ा स्थित एमएम रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जारी किया गया। वहीं, गीत 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने आवाज दी है। उन्होंने बताया कि देश एक ओर अमृत महोत्सव मनाया रहा हैं। उसी बीच चंद्रयान का सफल परीक्षण देशवासियों का सपना पूरा होने जैसा है। इस गीत में संघर्ष, जज्बा, जोश, जुनून वह सबकुछ देखने को मिलेगी। भोजपुरी में पहली बार इस तरह की गीत तैयार की गई है। इस वीडियो एलबम के निर्माता निशांत कुमार ( संगीतास) , अवनीश श्रीवास्तव ( नेहिष) व शिक्षक आलोक राज सिंह हैं। वहीं गीतकार अनिल वर्मा है। अजीत अमन देश के मशहूर उद्योगपति ‘रतन टाटा’ पर दो वीडियो एलबम बना चुके है, जिसे देशभर में काफी सराहा गया था। वहीं, शहीद विपिन रावत और एमएस धोनी पर भी गीत गा चुके है। अब देश के महान वैज्ञानिकों पर इन्होंने गीत तैयार किया है। गायक अजीत अमन ने बताया कि यह मेलोडी है, जो लोगों को काफी पसंद आएगा। विशेष रूप से इस गीत में चंद्रयान और इसे बनाने वाले वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना की गई है। वीडियो के जरिये दिखाया गया है कि किस तरह से चंद्रयान-3 अपने मिशन पर निकला हुआ है। इस वीडियो में भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस लिशा वर्मा भी दिखाई देंगी। इस अवसर पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, लिशा वर्मा, रणधीर सिंह, उदय साहू, चिंटू मिताली, हरि दर्शन सिंह, शिन्टू यादव, संदीप शर्मा, प्रेम कुमार, सौरभ साहू, तनिशक् साहू उपस्थित थे।

वीडियो में काम करने वाले कलाकार
– गायक अजीत अमन
– निर्माता : निशांत कुमार ( संगीतास), आलोक राज सिंह (शिक्षक) , अवनीश श्रवास्तव ( नेहिष)
– गीत – अनिल वर्मा
– स्टोरी – अमित तिवारी
– निर्देशन – उदय साहू,मनोज पांडे
– रिकॉर्डिंग एंड मिक्सिंग मास्ट्रिंग- चिंटू मिताली
– एडिटिंग- सूर्या साहू
– सहयोग- अंजलि स्टुडियो, हरि दर्शन सिंह, शिन्टू यादव, दीपक, आलोक कुमार।