साँसें रुक जाएंगी कब?
******************
कब तलक ताकत का ये, होगा तमाशा, क्या पता?
साँसें रुक जाएंगी कब, होगा धमाका, क्या पता?
हो अमन दुनिया में कायम, बात हर शासक करे
क्या कहें है क्या हकीकत, क्या दिखावा, क्या पता?
खुद को ताकतवर दिखाने, के लिए हर जंग है
मासूमों की लाश पर, किसकी पताका, क्या पता?
दर्ज इतिहासों में देखो, शासकों की कुछ सनक
क्यों लगाते आँसूओं पर, वो ठहाका, क्या पता?
मौत से पहले सुमन क्यों, मारते आवाम को
साथ देंगे लोग या, होगा छलावा, क्या पता?
श्यामल सुमन
सम्बंधित समाचार
बच्चों को देश का रहन सहन ,संस्कृति ,पर्यावरण की जानकारी अवश्य हो क्योंकि इस जानकारी के बिना देश का विकास संभव नहीं है- प्रवक्ता पंचा नंद झा
*जिले के 18 प्रखण्ड, 56 मण्डल, 231 पंचायत तथा 1885 बुथ स्तर पर सेवादल का विस्तार की जाएगी, इसके लिए इच्छुक कार्यकर्ता आगे आए – आनन्द बिहारी दुबे*
मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के चौबालीसवां जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में 130 रक्त संग्रह किया गया