झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रिफ्यूजी काॅलोनी की जड समस्याओं पर संज्ञान लिया जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने

रिफ्यूजी काॅलोनी की जड समस्याओं पर संज्ञान लिया जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमिटी के आहवान पर भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम के तहत गोलमुरी प्रखण्ड के अन्तर्गत रिफ्यूजी काॅलोनी में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विगत दिनों जनसम्पर्क अभियान के दौरान काॅलोनी के नागरिकों ने जिलाध्यक्ष के समक्ष पानी कनेक्शन की समस्या को रखा था। जिस पर मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में पानी सप्लाई एवं कनेक्शन की समस्या को समाधान करने के लिए जुस्को वाटर मैनेजमेंट के पदाधिकारी को बुलाया गया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जुस्को के अधिकारी को कहा कि वर्षो से यहाँ के नागरिकों को पानी सप्लाई और कनेक्शन की समस्या है, जिस पर जुस्को के अधिकारी ने सप्लाई पानी और कनेक्शन हेतु अविलंब उपभोक्ताओं को फार्म उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
काॅलोनी के निवासियों ने सीवरेज लाईन से बैक मल-मूत्र गंदा पानी घरों में निकलने की शिकायत किया। जिस विषय पर जिलाध्यक्ष ने संज्ञान लेकर इसकी भी समस्या संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विगत दिनों जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रिफ्यूजी काॅलोनी में सर्वजन पेंशन सहायता कैम्प लगाया गया था। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े चालीस लोगों का पेंशन सर्टिफिकेट लाभुक सदस्य को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सौंपा
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि आज सम्पूर्ण जिला में कांग्रेस कमिटी से नये हजारों सदस्य जुड़कर सेवा के कार्य में हिस्सा ले रहे है साथ ही साथ संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को सफल बना रहे है। 18 प्रखण्ड अध्यक्ष एवं 56 मण्डल कांग्रेस अध्यक्षों को अगामी 5 सितंबर तक भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम को संचालित करना है। जिसके माध्यम से कार्यकर्तागण पर्चा लेकर घर घर तक जाऐंगे।