झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष बने सुनीत कुमार

रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष बने सुनीत कुमार

जमशेदपुर। रेडियो श्रोता संघ की कार्यकारिणी समिति की आज बिष्टूपुर के कंट्रैक्टर एरिया में बैठक हुई, जिसमें सुनीत कुमार को अध्यक्ष चुना गया, जबकि वी. रमण और आर के सखूजा को उपाध्यक्ष चुने गए।
बैठक में विनिता शाह संघ की सचिव चुनी गई तो गोपालकृष्ण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रस्तावित सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया है। बैठक में भारत भूषण, गुलाब सिंह, वी. रमन, सुनीत कुमार, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विनिता शाह, अकबर खान, पलक, आरके सखूजा सहित अन्य लोग मौजूद थे।