झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर एनआईटी जमशेदपुर में थिंक इंडिया , छात्र परिषद व उन्नत भारत अभियान के द्वारा संयुक्त रुप से मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पतंग प्रतियोगिता और दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर एनआईटी जमशेदपुर में थिंक इंडिया , छात्र परिषद व उन्नत भारत अभियान के द्वारा संयुक्त रुप से मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पतंग प्रतियोगिता और दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम में लगभग चार सौ की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का उदघाटन संस्थान के सह निदेशक प्रोफेसर राम विनोय शर्मा , प्रोफेसर शैलेंद्र , डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ प्रह्लाद प्रसाद , डॉ शैलेश झा , थिंक इंडिया झारखंड संयोजक अनादि ब्रह्म और छात्र परिषद अध्यक्ष जय सिंह ने किया
संस्थान के सह निदेशक प्रो. राम विनॉय शर्मा ने कहा कि देश भर में लोग इस पर्व को बहुत हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं संस्थान में थिंक इंडिया द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन एक अच्छी शुरुआत है।
डॉ. प्रह्लाद प्रसाद ने कहा की परिसर में इस प्रकार के आयोजन से अलग अलग पृष्टभूमि से आए विद्यार्थी एक साथ मिलकर अपनी अपनी संस्कृति को आपस में सांझा करते हैं।
झारखंड थिंक इंडिया संयोजक अनादि ब्रह्म ने कहा कि थिंक इंडिया के सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया है। और इस कार्यक्रम में हम सब को उन्नत भारत अभियान का भी खूब सहयोग प्राप्त हुआ।
इसके बाद विद्यार्थियों ने पतंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें पहले स्थान पर टीम मांझा , दूसरे स्थान पर टीम कृतपर्थ और तीसरे स्थान पर टीम उड़ी उड़ी जाय रही । इसके बाद सभी छात्रों ने एक साथ मिल कर दही चूड़ा खाया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुमार गौरव आनंद , रिशव , अभिषेक गुप्ता , सागर , निखिल , सोनू , सक्षम , अश्विन , नीरव, पियूष , प्रियांशु , आदित्य , स्वर्णिम , हरितिमा , हर्षित , विकास , रॉकी , मयंक , रवि , पुष्कर , मनीष आदि उपस्थित रहे