झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अभाविप जमशेदपुर महानगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ. विनय कु. सिंह महानगर अध्यक्ष और यश अग्रहरि बने महानगर मंत्री

जमशेदपुर- अभाविप जमशेदपुर महानगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ. विनय कु. सिंह महानगर अध्यक्ष और यश अग्रहरि बने महानगर मंत्री

जमशेदपुर- स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अभाविप जमशेदपुर महानगर कई नई इकाई की घोषणा की गई। जिसमें अभाविप जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. भूषण सिंह ,डॉ. दुर्गा तामसे ,डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ. आलोक कुमार, महानगर मंत्री यश अग्रहरि, महानगर सह मंत्री अभिषेक कुमार , प्रीति डांगर, शुभम राज, अभिजीत ठाकुर, महानगर कार्यालय मंत्री अभिजीत कुमार, महानगर एसएफडी प्रमुख ऋषभ कुमार,सह एसएफडी प्रमुख रौशनी कुमारी,एसएफएस प्रमुख पीयूष राज , सह एसएफएस प्रमुख ज्योति पहाड़ी,राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख श्रुति कुमारी ,सह प्रमुख मुस्कान कुमारी ,महानगर खेलकूद प्रमुख दीपक ठाकुर, महानगर थिंक इंडिया संयोजक गौरव आनंद, सोशल मीडिया संयोजक शुभम सिंह, इंडी जीनियस संयोजक नेहा झा, महानगर प्लस टू प्रमुख आयुष कुमार, महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रुप में अनूप पांडे ,सौरभ कुमार ठाकुर ,पायल साहू, प्रतिभा कुमारी, कशिश कुमारी और दिव्या कुमारी के नाम की घोषणा की गई।
घोषणा के उपरांत नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुझे योग्य समझा इसके लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अभाविप ही दुनिया का इकलौता ऐसा छात्र संगठन है शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने कार्य को गति देता है और जिस संगठन में शिक्षण प्रमुख दायित्व में होते हैं वह संगठन अनुशासनात्मक तरीके से कार्यकर्ता है।
नवनिर्वाचित महानगर मंत्री यश अग्रहरि ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महानगर मंत्री के दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयत्न करेंगे। साथ ही परिसर में विद्यार्थियों को होने वाले समस्याओं का समाधान के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे और अभाविप जमशेदपुर महानगर छात्र हित , समाज हित व राष्ट्र हित में बढ़ चढ़ कर कार्य करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदू , बापन घोष , गौरव साहू , विशाल वर्मा , प्रीति डांगर,नेहा कुमारी, शुभम सिंह, अनूप पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।