झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में दोमुहानी (पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र) में झारखंड के प्रमुख पर्व टुसू के शुभ अवसर पर शर्बत और बिस्कुट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ

जमशेदपुर- आज आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में दोमुहानी (पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र) में झारखंड के प्रमुख पर्व टुसू के शुभ अवसर पर शर्बत और बिस्कुट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार और प्रदेश के संयुक्त सचिव रईस अफरीदी थे।
इस वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी के स्टॉल से शर्बत और बिस्कुट ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम के दौरान बहुत सारे पुरुषों और महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी , महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार , महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर जिला सहसचिव शंकर ठाकुर, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, ममिता द्विवेदी, संगीता चौबे एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे