झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रामनवमी महोत्सव में जिला प्रशासन का सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए दिया धन्यवाद-अरूण सिंह

रामनवमी महोत्सव में जिला प्रशासन का सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए दिया धन्यवाद-अरूण सिंह

जमशेदपुर- जमशेदपुर में विगत दिनों सम्पन्न हुए रामनवमी महापर्व जिसमें लगभग 175 रामनवमी अखाड़ा ने हिस्सा लिया एवं लाखों भक्त इस पर्व में शामिल हुए यह पर्व बड़े धूम-धाम एवं शान्ति पूर्ण संपन्न हुआ। इसके लिए आज जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन अधिकारियों से मुलाकात कर दिया धन्यवाद।
जमशेदपुर की जिला प्रशासन उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस ने बेहतर काम किया ज़िला प्रशासन ने बेहतर घाट बनवाए,सड़कों की उत्तम साफ सफाई करवाई,पेड़ों की छटाई करवाई, प्रकाश का उत्तम व्यवस्था करवाया एवं पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से रखा सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई।इसके लिए आज जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों ने अध्य्क्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में वरीय अधिकारी उपायुक्त,वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक नगर,ए डी एम लॉ एंड आर्डर एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर उन्हें अंगवस्त्र एवं पौधा देकर उनके कार्यों के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि जिला प्रशासन इसी तरह जमशेदपुर के अन्य पर्वों में भी अपनी भूमिका निभाए ताकि जमशेदपुर में सभी पर्व शांति एवं सुरक्षित तरीके से निष्पादन हो सके।
उपायुक्त ने कहा की सभी अखाड़ा समिति ने सकारात्मक पहल किया इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया और जमशेदपुर केंद्रीय समिति का आभार व्यक्त किया अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन एवं जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की सकारात्मक पहल का फलाफल है कि इस बार रामनवमी बड़े ही धूमधाम सुरक्षित एवं शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाली दुर्गापूजा भी इसी तरीके से सम्पन्न होगी।
आज मुख्य रूप से समिति के संरक्षक प्रमोद तिवारी कार्यकारी अध्य्क्ष नितिन त्रिवेदी(त्रिवेदी अखाड़ा),विजय तिवारी(उपाध्यक्ष),दिलजोय बोस(उपाध्यक्ष),ललन यादव(महामंत्री),शंकर रेड्डी(पुष्पांजलि अखाड़ा) एवं अन्य कई साथीगण उपस्थित थे।