झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला सभागार में आज खरसावां छऊ कला नृत्य दल की प्रतियोगिता आयोजित किया गया

सरायकेला खरसावां – राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला सभागार में आज खरसावां छऊ कला नृत्य दल की प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई टी डी ए संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव राजकीय छऊ कला केंद्र सरायकेला राम कृष्णा कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निदेशक छऊ कला केंद्र सरायकेला मृत्युंजय कुमार समेत विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं निर्णायक दल से ताथू महतो, तपन पटनायक, सुशांत कुमार एवं प्रम्हानंद नंदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव राजकीय छऊ कला केंद्र सरायकेला के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
ज्ञात हो की कार्यक्रम में कुल तीन कला दल नें भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा शिकारी नृत्य, मार्शल छऊ नृत्य क्लब के द्वारा सावित्री सत्यवान तथा शिव पार्वती बालरंग बलि दल खूंटपानी के द्वारा जमुना मिलन नृत्य का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान निर्णायक समिति दल के द्वारा शिकरी नृत्य को प्रथम तथा सावित्री सत्यवान नृत्य को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।
*====================================*