झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के जटा झोपड़ी स्थित संस्कार केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन जिला पार्षद डॉ कविता परमार के द्वारा कराया गया

जमशेदपुर- पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के जटा झोपड़ी स्थित संस्कार केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन जिला पार्षद डॉ कविता परमार के द्वारा कराया गया
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथि परिचय राष्ट्र सेविका समिति सेवा प्रमुख परसुडीह उमा शर्मा ने कराया।
उसके बाद जटा झोपड़ी संस्कार केंद्र की संचालिका मंजू बास्के ने संस्कार केंद्र के उद्देश्य और जरूरतों के बारे में बताया। संस्कार केंद्र में आने वाले बच्चों के जरूरत मंद अभिभावकों के बीच डॉ कविता परमार ने अपनी सास स्वर्गीय मोती देवी के पुण्य तिथि के अवसर पर कंबल का वितरण किया। उन्होंने अपने संबोधन में मंजू बास्के  के प्रयासों की सराहना करते हुए वर्तमान समय में संस्कार केंद्र की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में संस्कार का बीजारोपण उनके पूरे जीवन के लिए मजबूत नींव का काम करता है। आज के समय में बच्चें डिग्री तो ले लेते हैं लेकिन संस्कार से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने संस्कार केंद्र को हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ साथ समाज सेवी संजय सिंह, हितेंद्र सिंह, परसुडीह नगर मुख्य शिक्षक सुशांत सिंह मौर्य,चंद्रगुप्त शौर्य शाखा के मुख्य शिक्षक रमेश कुमार सिंह,राष्ट्र सेविका समिति सेवा प्रमुख परसुडीह उमा शर्मा,जटा झोपड़ी संस्कार केंद्र की संचालिका मंजू बास्के  की उपस्थिति रही