झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

परशुराम वंशी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दीप उत्सव कऱ अपने अपने घरों में करें पूजा – समिति

परशुराम वंशी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दीप उत्सव कऱ अपने अपने घरों में करें पूजा – समिति
नौ जून को मनेगी परशुराम जन्म उत्सव, होगी ब्राह्मण महा जुटान – कमल किशोर

जमशेदपुर- आज भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा मिस्टी इन होटल भालूबासा मे एक संवाददाता सम्मेलन हुई, संवाददाता सम्मेलन मे शहर के सम्मानित प्रबुद्ध ब्राह्मण श्रेष्ठ मौजूद रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए बताया की आगामी 10 मई को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव है और समिति आहवान करती है की जमशेदपुर, आदित्यपुर के सभी परशुराम वंशी अपने अपने स्तर से अगर जन्मोत्सव से संबंधित कोई कार्यक्रम करते हैं तो सभी ब्राह्मणों को उक्त कार्यक्रम मे भाग लेना चाहिए और सभी ब्राह्मण परिवार से आग्रह करती है की कम से कम 11दीप अपने अपने घरों में या किसी मंदिर में जरूर जलायें
आसन्न लोकसभा को ध्यान में रखते हुए चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ जून को बृहद रूप से भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें जमशेदपुर और आदित्यपुर से पच्चीस हजार ब्राह्मण परिवार भाग लेंगे कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में होगा
संवाददाता सम्मेलन मे समिति के संयोजक कमल किशोर ने बताया की समिति का मुख्य उद्देश्य है की शहर ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश के परशुराम वंशी को एक मंच पर एकत्रित कर समाजिक रूप से समाज में पिछड़े हुए लोगों को मदद पहुंचाई जा सके
संवाददाता सम्मेलन मे मुख्य रूप से संरक्षक राकेश्वर पाण्डेय,चंद्रशेखर मिश्रा,आनंद बिहारी डूबे, डी के मिश्रा, मानस मिश्रा, नकुल तिवारी, रामबाबू तिवारी, रविन्द्र झा उर्फ़ नट्टू झा, केशव तिवारी, हरेंद्र मिश्रा, शिशिर कुमार झा, मोहन ठाकुर, हरि किशोर तिवारी, शशि मिश्रा, ड़ी डी त्रिपाठी, विमलेश उपाध्याय, अरविंद पाण्डेय, वेदप्रकाश उपाध्याय, रामकृष्ण उपाध्याय, राजेश कुमार झा, मुन्ना चौबे, हरिकृष्ण दूबे सुशील पाण्डेय, सामंतों दा, अप्पू तिवारी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे