झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

चंद्रप्रकाश चौधरी के नामांकन मे आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने लिया हिस्सा दिया जीत की अग्रिम बधाई

चंद्रप्रकाश चौधरी के नामांकन मे आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने लिया हिस्सा दिया जीत की अग्रिम बधाई

गिरीडीह – आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या मे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आजसू पार्टी के गिरीडीह लोकसभा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के नामांकन कार्यक्रम मे हिस्सा लिए और उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दिया
बोकारो उपायुक्त के समक्ष नामांकन के बाद चास मोड़ स्थित बाँधडीह हाईस्कुल मैदान मे एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, झारखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लु महतो, हजारीबाग़ लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, आजसू पार्टी प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, विधायक लम्बोदर महतो, उमाकांत रजक, हरे लाल महतो चन्द्रगुप्त सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे
पूर्वी सिंहभूम से नामांकन में कन्हैया सिँह के साथ केंद्रीय प्रशिक्षक स्वप्न कुमार सिंहदेव, वन विहारी महतो,ठाकुर दास महतो, निरंजन महतो,सागेन हांसदा, मुन्ना सिंह, अप्पू तिवारी, सचिन प्रसाद, समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे