झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रखंड सभागार बहरागोड़ा में प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन के अध्यक्षता में प्रखंड स्तर पर सु-पोषण दिवस मनाया गया

प्रखंड सभागार बहरागोड़ा में प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन के अध्यक्षता में प्रखंड स्तर पर सु-पोषण दिवस मनाया गया। जिसमें दो बच्चों का अन्नप्रासन का कार्यक्रम किया गया एवं एक महिला का गोद भराई कार्यक्रम किया गया। साथ ही सु-पोषण से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सितम्बर माह में पोषण माह मनाया जा रहा है जिसमें पंचायत एवं ग्राम स्तर पर मनाया जा रहा है। जिसमें गर्भावस्था की अवधि से लेकर बच्चे के जन्म से दो साल की उम्र तक उचित स्वास्थ्य, पर्याप्त पोषण, प्यार भरा और तनाव मुक्त महौल तथा सही देखभाल बच्चे का पुरा विकास करने में मदद करते है। इस ससमय माँ एवं बच्चे को सही पोषण और खास देखभाल की जरूरत होती है। जिसमें पौष्टिक आहार अति आवष्यक है जैसे यदि माँसाहारी है तो, अंडा, माँस और मछली खाना चाहिए साथ ही आँगनबाड़ी से मिलने वाले पोषाहार अवशंय खाना चाहिए। हरी सब्जी खानी चाहिए। बच्चे को बाजार का बिस्कुट, चिप्स, मिठाई, नमकीन और जूस जैसी चींजे नहीं खाना चाहिए इससे बच्चे को सही पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। साथ अनीमिया से रोकथाम के लिए आयरन युक्त आहार जैसे दाल, हरि पत्तेदार सब्जीयाँ, फल, दुध, दही, पनीर आदि खानी चाहिए। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू, बाल विकास परियोजना के सुपरवाईजर, मानसी के प्रखंड समन्वयक एवं मानसी मित्र, मुखिया आदि उपस्थित थे।
*=============================*