झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रखण्ड अध्यक्ष समयवद्ध संगठनात्मक कार्यों को पूरा करें

प्रखण्ड अध्यक्ष समयवद्ध संगठनात्मक कार्यों को पूरा करें

जमशेदपुर – सूरदा क्रॉसिंग  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक बैठक ग्रामीण क्षेत्र का एक बैठक जिला अध्यक्ष  आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे से आयोजित किया गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक सशक्तिकरण के विषयों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड स्तर पर संगठन सशक्तिकरण, मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का सत्यापन कार्य, प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का गठन करने, पंचायत स्तर पर संगठन प्रभारी की नियुक्ति करने एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम का रूपरेखा प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर एवं ग्राम स्तर पर तैयार करने का निर्देश जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दिया जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में 17 फरवरी तक सौंपे गये सभी विषयों के कार्यों को संपादित करके जिला कांग्रेस कार्यालय में हर हाल में सूचना प्रेषित करें। इन सभी संगठन कार्यों को करने के लिए प्रखंड स्तर पर नियुक्त संगठन के प्रभारीगणों को अधिकृत किया गया।

बैठक में शामिल पोटका प्रखण्ड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, प्रभारी भरत सिंह, डूमरिया प्रखण्ड अध्यक्ष सुखलाल सोरेन, प्रभारी शत्रुघन प्रसाद, मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार साह, प्रभारी हरिहर प्रसाद, धालभूमगढ प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी, प्रभारी चरणपाल सिंह, गुड़ाबांदा प्रखण्ड प्रभारी अतुल गुप्ता, बहरागोड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष बिमल बारीक, चाकुलिया प्रखण्ड अध्यक्ष समीर दास, पटमदा प्रखण्ड प्रभारी रूहुल जमील अहमद, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर मुख्य रूप से शामिल हुए, मण्डल अध्यक्षों में राजा कालिंदी, सुभद्रा कर्मकार, लासा मुर्मू, अरूण कुमार नायक, शेख फारूख, राजनारायण यादव शामिल हुए।

संगठनात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरीय नेता सुबोध सिंह सरदार, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, ओबीसी विभाग कांग्रेस चेयरमैन दिबेश राज, शौलेन्द्र सिंह,  प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रंजीत झा, सरदार सुरेन्द्र सिंह आदि अन्य कई लोग शामिल हुए।