झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए। आज तीसरे दिन वृक्षारोपण का कार्यक्रम भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में 15 नवंबर नेचर पार्क तथा भाजयुमो आजादनगर मंडल अध्यक्ष इरफान शेख के नेतृत्व में मानगो गांधी मैदान मैं फलदार वृक्ष लगाकर संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद एवं जिला पदाधिकारी मेराज अहमद, तहसीन हाशमी, सुर्खाब आलम, शादाब ,मंडल महामंत्री मुनाजिर खान, गुलनार खान, माधुरी सिंह भाजयुमो मंडल पदाधिकारी मौजूद थे