प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाया जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दृष्टिहीन दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाया जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज धीरोल पंचायत के धीरोल निवासी हरमोहन सरदार, सरिला गोप, संतोष भकत, हल्ली भकत
को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया।
स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रहा था। सभी ने कुणाल षाड़ंगी और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की। इसे कभी नहीं भूला जा सकता है।
इस मौके पर धीरोल पंचायत की मुखिया आशा रानी सरदार, उप मुखिया रामेश्वर सरदार, समाजसेवी सुखदेव सरदार, बिक्रम सिंह, छूटू गोप,संतोष गोप,भोला गोप, रंजित बारीक, मलय गोप, बिसेस्वर सरदार सहित अन्य युवा मौजूद थे।
सम्बंधित समाचार
सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोग जनता दरबार में आए लोगो से क्रमवार मिले उपायुक्त, संज्ञान मे आए समस्याओ के निराकरण का दिया आश्वासन
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा- ऐतिहासिक होगा स्वागत कार्यक्रम
महाधरना में मणिपुर जातीय हिंसा, नरसंहार, माता बहनों के चीरहरण अत्याचार एवं भाजपा के नीति के खिलाफ हजारों की संख्या में भारी वर्षा में उमड़े कार्यकर्ता : इंडिया