झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्य्क्ष  राजेश ठाकुर  एवं जिला अध्य्क्ष विजय खान  के निर्देशानुसार साकची प्रखंड कांग्रेस कमिटी की  बैठक काशीडीह स्थित जिला महासचिव संजय चौधरी  के आवास पर हुई

जमशेदपुर- प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्य्क्ष  राजेश ठाकुर  एवं जिला अध्य्क्ष विजय खान  के निर्देशानुसार साकची प्रखंड कांग्रेस कमिटी की  बैठक काशीडीह स्थित जिला महासचिव संजय चौधरी  के आवास पर हुई जिसमें साकची प्रखंड में निवास करने वाले सम्मानित कांग्रेस के नेतागण उपस्थित हुए।जिसमे पूर्वी विधानसभा सदस्यता प्रभारी समरेंद्र तिवारी , साकची प्रखण्ड प्रभारी जिला वरीय उपाध्यक्ष  प्रिंस सिंह , प्रभारी सदस्यता सफी अहमद खान , सहकारिता विभाग के जिला अध्य्क्ष चिन्ना राव  प्रशिक्षण प्रभारी  परविंदर सिंह , जिला उपाध्यक्ष  एल बी सिंह , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू  साकची प्रखंड के धीरज सिंह  साकची थाना कमिटी अध्य्क्ष नवीन मिश्र काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे सदस्यता को ज्यादा से ज्यादा करने और डिजिटल एनरोलर बनने को लेकर मीटिंग हुई एवं सदस्यता ग्रहण की गई।सभी नेताद्वय को सम्मानित किया गया