झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को झारखंड का विधि सचिव बनने पर राजेश शुक्ल ने मिलकर शुभेच्छा दी

पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को झारखंड का विधि सचिव बनने पर राजेश शुक्ल ने मिलकर शुभेच्छा दी

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को झारखंड के विधि सचिव बनने पर मिलकर शुभेच्छा दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना की।
श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने श्री कुमार को शुभेच्छा देते हुए आशा व्यक्त किया कि वे झारखंड के विधि और न्याय सचिव के रूप में भी कीर्तिमान स्थापित करेंगे। श्री कुमार आज प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में अपना प्रभार देकर जा रहे है जो झारखंड के विधि और न्याय सचिव का दायित्व संभालेंगे।
श्री शुक्ल ने कहा है कि श्री कुमार का प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल छोटा रहा लेकिन उपलब्धि से भरा रहा। उनके अनुभव का लाभ पूर्वी सिंहभूम जिला के न्यायपालिका को पूरा मिला।