झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा का शहादत दिवस आयोजित की गई

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा का शहादत दिवस आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रदेश सचिव खगेन चन्द्र महतो ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ और महाजनों के अत्याचार के खिलाफ बिगुल फुँका। संथाल परगना और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में घुम घुम कर लोगों को जागृत किया और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ा। अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। अंततः उनकी मृत्यु हो गई। आज हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जल जंगल और जमीन की रक्षार्थ कर सकते हैं। अपने विचारों को प्रदेश सचिव सुरेश धारी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, सामंता कुमार, अतुल गुप्ता ने भी रखा