झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूरे देश में आने वाले समय में सारे मजदूर नेताओं के लिए चुनौती आने वाला है- राकेश्वर पांडेय

जमशेदपुर- इंटक का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन निर्मल गेस्ट हाउस प्रेक्षागृह में संपन्न हुई, मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष  राकेश्वर पांडे  थे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्वी सिंहभूम के उप श्रम आयुक्त  राजेश प्रसाद  एवं भविष्य निधि के सहायक आयुक्त  एरिक लकरा  उपस्थित हुए, विशेष अतिथि के रूप मे ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव  संजय पांडे  एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट  सुनील सिंह , टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री  आर के सिंह , अध्यक्ष  गुरमीत सिंह तोते  उपस्थित थे सभा को संबोधित करते हुए उप श्रम आयुक्त  राजेश प्रसाद ने कहा कि हर संभव हम मजदूरों को उसका हक दिलवाने का प्रयास करते हैं इसलिए आज इंटक के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर मजदूरों को बताना चाहते हैं यदि आपके साथ अत्याचार होता है तो आप कभी भी हमसे मिल सकते हैं एरिक लकरा द्वारा भविष्य निधि के सहायक आयुक्त द्वारा प्रोविडेंट फंड से संबंधित समस्या के समाधान के बारे में बताया गया, मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष  राकेश्वर पांडे  ने कहा कि इंटक पूरी दुनिया का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है और आज इंटक असंगठित क्षेत्र में काम कर रहा है पूरे देश में आने वाले समय में सारे मजदूर नेताओं के लिए चुनौती आने वाला है उसमें आगे बढ़ कर हमें मजदूरों के हित में काम करना है कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष  राजेश सिंह राजू  के द्वारा किया गया  कार्यक्रम को उप श्रम आयुक्त  राजेश प्रसाद, भविष्य निधि के सहायक आयुक्त एरिक लकरा, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष  गुरमीत सिंह तोते , महामंत्री  आर के सिंह , कार कंपनी यूनियन के महामंत्री  पंकज सिंह उपसभापति श्रीकांत सिंह, के पी तिवारी , महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा , टिनप्लेट यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह, उपसभापति परविंदर सिंह सोहेल , इंटर कोल्हान के प्रभारी राणा सिंह, इंटक जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह , जी एन चौबे , देविका सिंह ,  उषा सिंह , शिखा चौधरी , मीरा तिवारी , चंदा सिंह ,लक्ष्मी देवी , चांदनी तिवारी , देव कुमार  सुमित अग्रवाल , रोशन सिंह, अभिषेक कुमार, मनीष सिन्हा अभिषेक सिंह, आनंद कुमार, रजनी कांत मिश्रा, पिंटू श्रीवास्तव , रवि उपाध्याय , के के राजू , अक्षत सिंह राजपूत सुशांत सिंह , शुभम कुमार, उषा कुमारी, तान्या गौड़, सरिता कुमारी, प्रभावती देवी, सुनीता देवी, दीपमाला देवी, शांति देवी आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे